Don't go there,otherwise you will become stone!
यहां मत जाना वर्ना पत्थर बन जाओगे!
भारत एक बड़ा ही विचित्र देश है। ये बात आप भी मानते हैं और मैं भी। भारत एक चमत्कारों और
आस्था का देश है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आपको इसकी विचित्रता का एहसास हो जायेगा। आपको यहाँ कई चमत्कारिक मंदिर, दरगाह,
गांव, साधु, संत, तांत्रिक और रहस्यमय गुफाएं मिल जाएंगी। अब इसे आप
चमत्कार कहें या अंधविश्वास, लेकिन एक शहर में एक ऐसा भी स्थान हैं, जहां
जाकर लोग हमेशा-हमेशा के लिए पत्थर बन जाते हैं।
कुछ लोग कहते है कि इस शहर पर किसी भूत का साया है तो कोई कहता है कि इस शहर पर एक साधु के शाप का असर है, यहां के सभी लोग उसके शाप के चलते पत्थर बन गए थे और यही वजह है कि आज भी उस शाप के डर के चलते लोग वहां नहीं जाते हैं। लोगों में अब वहम बैठ गया है।
कहते हैं कि राजस्थान के बाड़मेर के
पास एक ऐसा गांव है, जहां के मंदिरों के खंडहरों में रात में कदम रखते ही
लोग हमेशा-हमेशा के लिए पत्थर बन जाते हैं। यह कोई शाप है, जादू है,
चमत्कार है या भूतों की हरकत- कोई नहीं जानता। हालांकि किसी ने यह जानने
की हिम्मत भी नहीं की कि क्या सच में यहां रात रुकने पर वह पत्थर बन जाएगा?
कौन ऐसी रिस्क ले सकता है? तभी तो आज तक इसका रहस्य बरकरार है। कैसे जान
पाएगा कोई कि अगर ऐसा होता है तो इसके पीछे कारण क्या है? भारत में शोध और
रिसर्च को न तो बढ़ावा दिया जाता और न ही सरकार इस पर कोई खर्च करती है,
तो आज भी देश का इतिहास इसी तरह खंडहरों में दफन है।
बाड़मेर
(राजस्थान) का किराडु शहर ऐसे ही किसी रहस्य को अपने भीतर दफन किए हुए
है। कहते हैं कि एक समय था, जब यह स्थान भी आम जगहों की तरह चहल-पहल से
भरा था और लोग यहां खुशहाल जीवन जी रहे थे। यहां हर तरह की सुख-सुविधाएं
मौजूद थीं, लेकिन एक दिन अचानक इस शहर की किस्मत बदल गई। कहना चाहिए कि इस
पर वज्रपात हुआ और सभी अपना जीवन खो बैठे।मान्यता
है कि इस शहर पर एक साधु का शाप लगा हुआ है। यह लगभग 900 साल पहले की बात
है, जबकि यहां परमारों का शासन था। तब इस शहर में एक सिद्ध संत ने डेरा
डाला। कुछ दिन रहने के बाद जब वे संत तीर्थ भ्रमण पर निकले तो उन्होंने
अपने साथियों को स्थानीय लोगों के सहारे छोड़ दिया कि आप इनको भोजन-पानी
देना और इनकी सुरक्षा करना।
.jpg)
संत के जाने के बाद उनके सारे शिष्य बीमार पड़ गए और बस एक कुम्हारिन को छोड़कर अन्य किसी भी व्यक्ति ने उनकी सहायता नहीं की। बहुत दिनों के बाद जब संत पुन: उस शहर में लौटे तो उन्होंने देखा कि मेरे सभी शिष्य भूख से तड़प रहे हैं और वे बहुत ही बीमार अवस्था में हैं। यह सब देखकर संत को बहुत क्रोध आया।
उस सिद्ध संत ने कहा कि जिस स्थान पर साधुओं के प्रति दयाभाव ही नहीं है, तो अन्य के साथ क्या दयाभाव होगा? ऐसे स्थान पर मानव जाति को नहीं रहना चाहिए। उन्होंने क्रोध में अपने कमंडल से जल निकाला और हाथ में लेकर कहा कि जो जहां जैसा है, शाम होते ही पत्थर बन जाएगा। उन्होंने संपूर्ण नगरवासियों को पत्थर बन जाने का शाप दे दिया
फिर उन्होंने जिस कुम्हारिन ने उनके शिष्यों की सेवा की थी, उसे बुलाया और कहा कि तू शाम होने से पहले इस शहर को छोड़ देना और जाते वक्त पीछे मुड़कर मत देखना। कुम्हारिन शाम होते ही वह शहर छोड़कर चलने लगी लेकिन जिज्ञासावश उसने पीछे मुड़कर देख लिया तो कुछ दूर चलकर वह भी पत्थर बन गई। इस शाप के चलते पूरा गांव आज पत्थर का बना हुआ है। जो जैसा काम कर रहा था, वह तुरंत ही पत्थर का बन गया।
इस शाप के कारण ही आस-पास के गांव के लोगों में दहशत फैल गई जिसके चलते आज भी लोगों में यह मान्यता है कि जो भी इस शहर में शाम को कदम रखेगा या रुकेगा, वह भी पत्थर का बन जाएगा।
No comments:
Post a Comment