शनिवार को तेल क्यों चढ़ाते है ?
नवग्रहों में शनि को प्रसन्न करने के लिए उन्हें तेल से स्नान करवाया जाता है। शनि को तेल से अभिषेक करवाने के पीछे क्या मान्यता है। शनि साधक दादू महाराज का कहना है कि शनि को तेल चढ़ाने के पीछे एक कथा है रावण ने सभी नवग्रहों को लंका में यहां बंदी बनाकर रखा था। शनि को भी रावण ने उलटा लटका कर रखा था।
शनि के शरीर पर घाव हो जाते हैं। हनुमानजी शनि के घावों पर तेल लगाते हैं। तेल लगाने से शनि को घावों पर राहत प्राप्त हुई थी। शनि ने तब कहा था कि जो मेरे शरीर पर या चरणों में तेल लगाएगा, उस पर मेरी कुदृष्टि नहीं रहेगी, तभी से यह प्रथा चली आ रही है कि शनि को तेल चढ़ाया जाता है। -सोहम वर्मा
No comments:
Post a Comment